इस लेख में हम जानेंगे Tense in Hindiजैसे की Tense Definition, Types and Examples. Tense क्या हैयानि Tense की परिभाषा क्या है?Tense कितने प्रकार के होते है?, Tense के वाक्य बनाने के नियम क्या है? Tense के वाक्यों के उदहारण क्या है? आदि। इसके अलावा हम वाक्य के भाग जैसे की कर्ता, क्रिया और कर्म के बारे में भी जानेंगे.

Tense in Hindi

Tense को हिंदी में काल कहते हैं। अंग्रेजी ग्रामर में Tense बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। वाक्यों को सही ढंग से समझने और बोलने के लिए टेन्स सीखना आवश्यक है। लेकिन कई लोगों को Tense को समझने में दिक्कत आती है। अगर आप भी उन में से एक है तो ये आर्टिकल Tense in Hindi आपके लिए है। मैंने इस आर्टिकल में Tense के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताई है। मुझे उम्मीद है की इसे पढ़कर आपको Tense सिखने में ज़रूर मदद मिलेगी।

Tense in Hindi


Tense Definition in Hindi | Tense किसे कहते हैं?

Tense क्रिया का एक रूप है जो आपको किसी कार्य के समय के बारे में बताता है। क्रिया का काल हमें बताता है कि कब कोई घटना या कोई चीज़ अस्तित्व में थी या कब किसी व्यक्ति ने कुछ किया था। 

Types of Tense in Hindi | Tense कितने प्रकार के होते है?

Tense के मुख्यतः तीन प्रकार होते हैं जो इस प्रकार हैं।

  1. Present Tense (वर्तमानकाल)
  2. Past Tense (भूतकाल)
  3. Future Tense (भविष्यकाल)

12 टेंस कौन कौन से होते हैं?

ऊपर बताए गए तीनों काल में से प्रत्येक के चार उप-प्रकार हैं। इस तरह अंग्रेजी ग्रामर में कुल 12 Tenses है। हम इन सभी Tense के बारे में जानेंगे।

See also:

Present Tense in Hindi | वर्तमान काल हिंदी में 

हम वर्तमान काल का उपयोग किसी ऐसी चीज के बारे में बात करने के लिए करते हैं जो वर्तमान में चल रही है या जिसका वर्तमान पर प्रभाव दिख रहा है, कुछ ऐसा जो आदतन किया जाता है, या एक स्थिति जो आम तौर पर या वर्तमान में मौजूद है।

Present Tense के चार प्रकार होते है

Past Tense in Hindi | भूतकाल हिंदी में

भूतकाल का उपयोग किसी क्रिया या घटना का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो भूतकाल या अतीत की स्थिति में हुई है। वह क्रिया या घटना एक मिनट पहले हुई हो या सदियों पहले। यदि इसका वर्तमानसे कोई लेना-देना नहीं है, तो इसे भूतकाल में बोला या लिखा जाता है।

Past Tense के चार प्रकार होते है

  1. Past Indefinite Tense 
  2. Past Continuous Tense 
  3. Past Perfect Tense 
  4. Past Perfect Continuous Tense 

Future Tense in Hindi | भविष्य काल हिंदी में

भविष्य काल का प्रयोग किसी ऐसी घटना या क्रिया का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो अभी तक घटित नहीं हुई है और भविष्य में होने की उम्मीद है।

Future Tense के चार प्रकार होते है

  1. Future Indefinite Tense 
  2. Future Continuous Tense 
  3. Future Perfect Tense 
  4. Future Perfect Continuous Tense 
Types of Tense in Hindi

कर्ता (Subject), क्रिया (Verb) और कर्म (Object) की पहचान 

हमारे इस आर्टिकल Tense in Hindi में आगे बढ़ने से पहले और ऊपर बताए गए 12 Tenses को सीखने से पहले वाक्य के भागों को समझना आवश्यक है। अंग्रेजी सामान्य वाक्य के चार भाग होते है। कर्ता, क्रिया, कर्म और अन्य शब्द। इनमें से कर्ता और क्रिया वाक्य में अनिवार्य है। 

कर्ता (Subject) - किसी भी वाक्य में कर्ता वह है जिसकी बात की जा रही है या जो कार्य कर रहा है जैसे की "राहुल अभी गृहकार्य लिख रहा है" वाक्य में 'राहुल' कर्ता (subject) है 

क्रिया (Verb) - वाक्य में क्रिया उस कार्य हो कहते है जो किया जा रहा है। जैसे की "राहुल अभी गृहकार्य लिख रहा है" वाक्य में 'लिखना' क्रिया (verb) है। 

कर्म (Object) - वाक्य में कर्म वह होता है जिसपे कार्य का प्रभाव पड़ता है या जिसपे कार्य किया जाता है जैसे की "राहुल अभी गृहकार्य लिख रहा है" वाक्य में 'गृहकार्यकर्म (object) है

वाक्य बनाने के लिए कर्ता और क्रिया ही काफी है।  लेकिन कभी-कभी वाक्य में एक या दो कर्म भी होते हैं। इसके अतिरिक्त कभी-कभी क्रिया के समय, स्थान और क्रिया के तरीके को दर्शाने वाले अन्य शब्द भी वाक्य में उपस्थित होते हैं।

अब, आप जानते हैं कि एक वाक्य में कर्ता, क्रिया, कर्म और अन्य शब्द होते हैं। लेकिन यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि वाक्य में इन शब्दों को किस क्रम में व्यवस्थित किया जाना चाहिए।

Sentence Structure - वाक्य संरचना 

कर्ता (Subject)  +  क्रिया (Verb) +  कर्म (Object) +  अन्य शब्द (Other Words)

ऊपर बताई गई वाक्य संरचना के अनुसार पहले कर्ता को लिखा जाता है। उसके बाद क्रिया और फिर उसके बाद कर्म को लिखा जाता है। अंत में अन्य शब्द जैसे की क्रिया का स्थान, समय आदि लिखे जाते है। 

Tense in Hindi

Present Indefinite Tense - सामान्य वर्तमान काल 

सामान्य वर्तमान काल का उपयोग सामान्य सत्य, आदतों, विज्ञान या गणित के सिद्धांतों और दैनिक या समय के अंतराल पर होने वाली क्रियाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। 

Present Indefinite Tense की पहचान

इस Tense के वक्यों के अंत में ता हूं, ता हैं, ते हैं, ता है इत्यादि आते है. जैसे की,

  • में कविताएँ लिखता हूं
  • वह स्कूल जाता है
  • बच्चे शाम को खेलते है
  • विशाल १० वीं क्लास में पढता है  

Present Indefinite Tense की वाक्य संरचना

कर्ता  +  क्रिया(v1)  +  कर्म  +  अन्य शब्द

Present Indefinite Tense के उदहारण

  • सिमा बैंक में काम करती है। Sima works in a bank.
  • वह सुब्ह पांच बजे उठता है। - He gets up at 5:00 am.
  • मुझे आइसक्रीम बहुत पसंद है। I like ice-cream very much.
  • वे हर साल घूमने जाते हैं। They go on a tour every year.
  • हम अंग्रेजी जानते हैं। We know English.
  • में फिल्में नहीं देखता। I do not watch movies.
  • क्या आप मुझे जानते हैं। Do you know me?

Present Continuous Tense - निरंतर वर्तमान काल 

अभी इसी वक्त कोई क्रिया हो रही है या नहीं ये बताने के लिए निरंतर वर्तमान काल का उपयोग होता है।  

Present Continuous Tense की पहचान

इस Tense के वक्यों के अंत में रहा हूं, रहा है, रही है, रहे हैं इत्यादि आते है. जैसे की,

  • में कविता लिख रहा हूं। 
  • वह स्कूल जा रहा है।  
  • अंकिता अभी काम कर रही है। 
  • बच्चे अभी खेल रहे हैं।    

Present Continuous Tense की वाक्य संरचना

कर्ता  +  am/is/are  +  मुख्य क्रिया(v4)  +  कर्म  +  अन्य शब्द

Present Continuous Tense के उदहारण

  • छात्र अभी चित्र बना रहे हैं। - The students are drawing pictures now.
  • में इस वक्त किताब पढ़ रहा हूं। - I am reading a book now.
  • गायें अभी चर रही हैं। - The cows are grazing now.
  • शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहें हैं। - The teachers are teaching the children.
  • हम कबड्डी खेल रहे हैं। - We are playing Kabaddi.
  • वह कार नहीं चला रहा। - He is not driving the car.
  • क्या तुम इस वक्त काम कर रहे हो? - Are you working now?

Present Perfect Tense - पूर्ण वर्तमान काल 

जब कोई क्रिया पूरी हो चुकी होती है लेकिन उसका प्रभाव वर्तमान में दिखाई देता है तो उस वाक्य को पूर्ण वर्तमान काल में लिखा या बोला जाता है।  

Present Perfect Tense की पहचान

इस Tense के वक्यों के अंत में लिखा है या लिख दिया है, खाया है या खा लिया है, पढ़ी है या पढ़ ली है इत्यादि आते है. जैसे की,

  • मैंने काम पूरा कर दिया है। 
  • उसने होमवर्क लिख दिया है। 
  • वे मुंबई पहुँच गए हैं। 
  • मैंने अभी अभी चाय पि है।     

Present Perfect Tense की वाक्य संरचना

कर्ता  +  have/has  +  मुख्य क्रिया(v3)  +  कर्म  +  अन्य शब्द

Present Perfect Tense के उदहारण

  • मैंने काम पूरा कर दिया है। - I have completed the work.
  • उसने होमवर्क लिख दिया है। - She has written the homework.
  • वे मुंबई पहुँच गए हैं। - They have reached Mumbai.
  • मैंने अभी अभी चाय पि है। - I have just taken tea.
  • मैंने यह फिल्म नहीं देखी है। - I have not seen this film.
  • क्या तुम कभी कोलकाता गए हो? - Have you ever been to Kolkata?