Present Continuous Tense in Hindi - Rules, Examples Sentences and Exercise in Hindi. प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के नियम, उदाहरण और एक्सरसाइज़ हिन्दी में सीखिए। 

दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम सीखेंगे Present Continuous Tense in HindiPresent Continuous Tense को Present Progressive Tense भी कहते हैं। और इस Tense को हिन्दी में अपूर्ण वर्तमान काल या निरंतर वर्तमान काल कहते हैं। इस काल के वाक्यों में किसी क्रिया का जारी होने का बोध होता है, परंतु वाक्य में यह नहीं बताया जाता की यह क्रिया कब से या कितनी देर से जारी है। जैसे – वह पढ़ रहा है। अगर किसी वाक्य में कोई क्रिया कब से शुरू है यह भी बताया गया हो तो वह वाक्य Present Continuous Tense में नहीं बल्कि Present Perfect Continuous Tense के अंतर्गत आता है। जैसे – वह एक घंटे से पढ़ रहा है। दोस्तों, हम रोजमर्रा के जीवन में इस टेंस के वाक्य का उपयोग बहुत करते है। 

So, let's learn Present Continuous Tense in Hindi with its definition, rules, use, examples and exercise. 

Present Continuous Tense in Hindi

Present Continuous Tense in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें जानेंगे। जैसे – इस काल की पहचान, अलग अलग प्रकार के वाक्यों की संरचना और इसका प्रयोग कब किया जाता है।

Present Continuous Tense in Hindi के वाक्यों की पहचान क्या हैं?

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के हिंदी वाक्यों के अंत में ‘रहा हूँ, रहे हैं, रहे हो, रहा है, रही है’ आदि शब्दों का प्रयोग होता है।जैसे:

  1. मैं अभी किताब पढ़ रहा हूँ
  2. हम इस वक्त बातें कर रहे है
  3. वह काम कर रहा है
  4. वह किचन में खाना पका रही है
  5. वे इन दिनों एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है

Types of Sentences

वाक्य के मुख्यतः चार प्रकार होते है, जो नीचे दिए गए है। Present Continuous Tense के इन चारों प्रकार के वाक्यों को हम सीखेंगे।

  1. Affirmative Sentences
  2. Negative Sentences
  3. Interrogative Sentences
  4. Negative Interrogative Sentences

Present Continuous Tense Sentences Structure

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस की वाक्य संरचना

Subject  +  am/is/are  +  Verb (ing)  + Object  + Other words

वाक्य में सब से पहले Subject लिखा जाता है।

उसके बाद am/is/are लिखा जाता है।  

और फिर मुख्य क्रिया का V4 (verb+ing) लिखा जाता है।

और अंत में अन्य शब्द लिखे जाते हैं।

Subject (कर्ता) किसे कहते हैं?

किसी भी वाक्य में Subject (कर्ता) वह है जिसकी बात की जा रही है या जो कार्य कर रहा है। जैसे कि ‘हिना किताब पढ़ रही है।‘ वाक्य में पढ़ने का कार्य कौन कर रहा है? – हिना। तो इस वाक्य में हिना Subject है।

  • बच्चे पार्क में क्रिकेट खेल रहे है।
  • विशाल अभी कविता लिख रहा है।
  • मैं कल मेनेजर से मिल रहा हूँ।
  • वह इस वक्त सेब खा रहा है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘बच्चे, विशाल, मैं और वहsubject (कर्ता) हैं। क्योंकी वे ‘खेलना, लिखना, मिलना और खाना’ आदि क्रिया कर रहे हैं।

Verb (क्रिया) किसे कहते हैं?

किसी भी वाक्य में subject के द्वारा जिस कार्य को किया जाता है उस कार्य को Verb कहा जाता है। जैसे कि, लिखना, पढ़ना, आना, जाना इत्यादि।

  • बच्चे पार्क में क्रिकेट खेल रहे है।
  • विशाल अभी कविता लिख रहा है।
  • मैं कल मेनेजर से मिल रहा हूँ।
  • वह इस वक्त सेब खा रहा है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में Subject द्वारा कौन सा कार्य किया जाता है? जवाब है - खेलना, लिखना, मिलना और खाना। इसलिए ये सब Verb है। 

Present Continuous Tense (अपूर्ण आर्तमान काल) के किसी भी वाक्य में Verb दो प्रकार के होते हैं। एक Main Verb (मुख्य क्रिया) और दूसरा Helping Verb (सहायक क्रिया)

Main Verb (मुख्य क्रिया) यानि वह काम जो वाक्य का Subject करता है। जैसे पढ़ना, आना, जाना, खेलना, लिखना इत्यादि। इस टेंस के किसी भी वाक्य में Verb के ing वाले रूप V4 का प्रयोग होता है। 

और am, is, are का प्रयोग सहायक क्रिया के रूप में किया जाता है। वाक्य में Subject के बाद पहले सहायक क्रिया और उसके बाद मुख्य क्रिया आती है। नीचे दिए गए वाक्यों की संरचना को समझे।

  • The children are playing cricket in the park.
  • Vishal is writing a poem now.
  • I am meeting the manager tomorrow.
  • He is eating an apple now.

Object (कर्म) किसे कहते हैं?

किसी भी वाक्य में दी गई क्रिया का प्रभाव या असर जिस पर पड़ता है उस को Object (कर्म) कहा जाता है। जैसे:

  • शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहा है।
  • लड़के कबड्डी खेल रहे है।
  • वह अंग्रेजी सीख रहा है।
  • में आप की मदद कर रहा हूँ।

यहाँ पर ‘बच्चे, कबड्डी, अंग्रेजी और आपObject (कर्म) है। क्योंकी पढ़ने, खेलने, सीखने और मदद करने का प्रभाव इन्हीं पर पड़ रहा है।  

Other words (अन्य शब्द) में क्या आता हैं?

किसी भी वाक्य में Other words (अन्य शब्द) वे है जो क्रिया का तरीका, क्रिया का स्थान और क्रिया का समय बताते हैं। जैसे:

  • वह शान से नाच रही है।
  • बच्चे बाग में खेल रहे हैं।
  • में इस वक्त होमवर्क कर रहा हूँ। 

यहाँ पर ‘शान से, बाग और इस वक्त’ वाक्य में Other words (अन्य शब्द) हैं। क्योंकी वे क्रिया का तरीका, स्थान और समय बताते हैं।

नीचे दिए गए उदाहरण में Subject, Verb, Object और Other words की वाक्य में position को ध्यान से समझे।

लड़के मैदान पर क्रिकेट खेल रहे हैं।

The boys are playing cricket on the ground.

Read Also:

Helping Verb के नियम

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस में Helping verb (सहायक क्रिया) के रूप में am, is, are का प्रयोग किया जाता है।

I के साथ am का प्रयोग किया जाता है।

We, You, They और plural subject के साथ are का प्रयोग किया जाता है।

He, She, It और singular subject के साथ is का प्रयोग किया जाता है।  

Main Verb के नियम

हमने यह सीख लिया की Present Continuous Tense में मुख्य क्रिया के V4 (Verb + ing) का प्रयोग किया जाता है। लेकिन किसी भी Verb को ing लगाने के कुछ नियम है।

जिन verb का अंतिम अक्षर consonant हो और उस से ठीक पहले एक ही vowel हो तो ing जोड़ते समय अंतिम अक्षर को double करके ing जोड़ते है। जैसे,

  • sit – sitting
  • hit – hitting
  • begin – beginning
  • put – putting

Note: जिन verb का अंतिम अक्षर consonant हो और उस से ठीक पहले एक ही vowel हो, परंतु अंतिम अक्षर W, X या Y हो तो अंतिम अक्षर को double नहीं किया जाता। जैसे,

  • play – playing
  • draw – drawing
  • fix – Fixing

यदि verb के अंत में consonant हो और उससे ठीक पहले एक से ज्यादा vowel हो तो verb के अंत में सीधा ing जोड़ते हैं। जैसे,

  • read – reading
  • join – joining
  • cheat – cheating

जिन verb का अंतिम अक्षर ‘e’ हो तो  उस ‘e’ को हटाकर ing जोड़ते हैं। जैसे,

  • take = taking
  • give – giving
  • write – writing

यदि verb के अंत में ‘ee’ हो तो उन्हें नहीं हटाया जाता। सिर्फ ing जोड़ा जाता है। जैसे,

  • see – seeing
  • flee - fleeing

जिन verb के अंत में ‘ie’ हो तो ie’ की जगह ‘y’ लिखकर ing जोड़ते हैं। जैसे,

  • die – dying
  • lie – lying
  • tie – tying

जिन verb के अंत में L’ हो और उससे पहले सिर्फ एक vowel हो तो ‘L’ को double करके ing लगाते है। जैसे,

  • Traveltravelling
  • quarrel – quarrelling

Note: जिन verb का अंतिम अक्षर ‘L’ हो और उस से ठीक पहले एक से ज्यादा vowel हो तो ‘L’ को double नहीं किया जाता। जैसे,

  • boil – boiling
  • steal – stealing

अगर आखरी दो अक्षर ‘LL’ हो तो सिर्फ ing जोड़ते है।

  • call calling
  • sell - selling

कुछ verbs rules को follow नहीं करते। आपको उन्हें याद करना पड़ेगा।  

  • be - being
  • offer - offering
  • dye - dyeing
  • open - opening
  • enter - entering
  • happen - happening
  • suffer – suffering

Present Continuous Tense Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)

Structure:

Subject  +  am/is/are  +  Verb (ing)  +  Object  +  Other words

Examples:

  • I am watching TV now.

        में अभी टीवी देख रहा हूँ।

  • Children are playing in the park now.

        बच्चे अभी बाग में खेल रहे हैं।

  • Listen, someone is calling you.

        सुनो, कोई आपको बुला रहा है।

  • We are working on a new case nowadays.

        हम आजकल एक नए केस पर काम कर रहे है।

  • She is drawing a picture now.

        वह इस वक्त चित्र बना रही है।

  • He is driving car at this time.

        वह इस वक्त गाड़ी चला रहा है।

  • They are going on a picnic.

        वे पिकनिक पर जा रहे हैं।

  • The dog is barking at someone.

        कुत्ता किसी पे भोंक रहा है।

  • Look, the cat is chasing the rat.

        देखो, बिल्ली चूहे का पीछा कर रही है।

  • You are wearing a nice T-shirt.

        तुमने अच्छी टी-शर्ट पाहणी है।

  • My friends are flying kites now.

        मेरे दोस्त अभी पतंग उड़ा रहे हैं।

  • I am reading a novel these days.

        में इन दिनों एक नॉवेल पढ़ रहा हूँ।

  • We are learning English now.

        हम अभी इंग्लिश सीख रहे हैं।

  • They are playing cricket now.

        वे अभी क्रिकेट खेल रहे हैं।

  • I am reading a story-book.

        में कहानी की किताब पढ़ रहा हूँ।

  • Rahul is playing the violine.

        राहुल वायोलिन बजा रहा है।

  • He is studying for his exam.

        वह अपनी परीक्षा के लिए अभ्यास कर रहा है।

  • The dogs are barking.

        कुत्ते भोंक रहे है।

  • The kids are playing in the park.

        बच्चे पार्क में खेल रहे है।

  • The flowers are blooming everywhere.

        हर जगह फूल खिल रहे हैं।

  • The sun is shining in the sky.

        सूरज आसमान में चमक रहा है।

  • The birds are chirping.

        पक्षी चहक रहे हैं।

  • Cold wind is blowing outside.

        बाहर ठंडा पवन चल रहा है।

  • The water is flowing in the stream.

        झरने में पनि बह रहा है।

  • I am walking to school.

        में चल कर स्कूल जा रहा हूँ।


Present Continuous Tense in Hindi



Present Continuous Tense Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)

Structure:

Subject  +  am/is/are  +  not  +  verb (ing)  +  object

Examples:

  • I am not going for the party.

        मैं पार्टी  में नहीं जा रहा।

  • They are not watching the movie now.

        वे अभी फिल्म नहीं देख

  • I am not reading at the moment.

        में अभी पढ़ नहीं रहा।

  • We are not writing our homework.

        हम हमारा गृहकार्य नहीं लिख रहें।

  • She is not cooking now.

        वह अभी खाना नहीं पका रही।

  • You are not working at this time.

        तुम इस वक्त काम नहीं कर रहे।

  • It is not raining now.

        अभी बारिश नहीं हो रही।

  • The children are not playing in the garden.

        बच्चे बागीचे में नहीं खेल रहें।

  • Rahul is not learning Music.

        राहुल संगीत नहीं सीख रहा।

  • Shweta is not singing in this concert.

        श्वेता इस कॉन्सर्ट में नहीं गा रहीं।     

Present Continuous Tense Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

Yes/No Type Question:

Structure: 

am/is/are  +  subject  +  verb (ing)  +  object

Examples:

  • Are you doing your homework?

        क्या तुम अपना गृहकार्य कर रहे हो?

  • Are you reading an article?

        क्या तुम कोई आर्टिकल पढ़ रहे हो?

  • Is she cooking now?

        क्या वह अभी खाना पका रही है?

  • Am I looking sad?

        क्या मैं आपको उदास दिख रहा हूँ?

  • Are you going to the market?

        क्या तुम बाजार जा रहे हो?

  • Is he selling toys?

        क्या वह खिलौने बेच रहा है?

  • Am I disturbing you?

        क्या मैं आपको परेशान कर रहा हूँ?

  • Are you working at this time?

        क्या तुम इस वक्त काम कर रहे हो?

  • Are the children reading in their room?

        क्या बच्चे उनके रूम में पढ़ रहे हैं?

  • Is Vishal sleeping, uncle?

        अंकल, क्या विशाल सो रहा है?

Wh-Question Type Question:

Examples:

  • Who is singing so nicely?

        इतना अच्छा कौन गा रहा है?

  • What are you cooking for the dinner?

        तुम डिनर में क्या बना रहे हो?

  • Where are you going at this time?

        तुम इस वक्त कहां जा रहे हो?

  • Why are you shouting?

        तुम क्यू चिल्ला रहे हो?

  • When are leaving for Delhi?

        तुम दिल्ली के लिए कब निकल रहे हो?

  • Why are you sitting so sad?

        तुम इतने उदास क्यों बैठे हो?

  • Why is she crying?

        वह क्यों रो रही है?

  • What are you doing here?

        तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

  • Who is standing there?

        वहाँ कौन खड़ा है?

  • Why are you telling lies?

        तुम जूठ क्यों बोल रहे हो?

Present Continuous Tense Negative Interrogative Sentences (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)

Examples:

  • Why are you not reading?

        तुम क्यों पढ़ नहीं रहे?

  • Who is not coming to the picnic?

        पिकनिक पर कौन नहीं आ रहा?

  • Why are you not telling the truth?

        तुम सच क्यों नहीं बोल रहे?

  • Why are you not speaking anything?

        तुम कुछ बोल क्यों नहीं रहे?

  • How many boys are not participating?

        कितने लड़के हिस्सा नहीं ले रहे?

Present Continuous Tense का प्रयोग कब करते हैं?

इस टेंस का प्रयोग किसी ऐसी क्रिया को बताने के लिए किया जाता है जो अभी बोलते समय चल रही होती है। लेकिन ऐसी क्रिया अस्थायी होती है, यानि अभी तो क्रिया जारी है लेकिन कुछ समय के बाद पूरी हो जाएगी। जैसे –

  • छात्र अभी कविता लिख रहे है।
  • वह अभी कमरा साफ कर रही है।
  • हम इस वक्त टीवी देख रहे है।
  • रोहित अभी सो रहा है।

कोई ऐसी क्रिया जो बोलते समय जारी ना हो लेकिन सामान्य रूप से चल रही हो उसे बताने के लिए भी प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का प्रयोग होता है।

  • आजकल मैं एक उपन्यास पढ़ रहा हूँ।
  • इन दिनों हम एक नए प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

Present Continuous Tense का प्रयोग निकट भविष्य की योजना को व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है।

  • मैं कल दिल्ली जा रहा हूँ।
  • मेरे पिता अगले सप्ताह पटना से आ रहे है।

Present Continuous Tense Examples in Hindi

  • She is talking on the phone.

        वह फोन पर बात कर रही है।

  • She is cooking in the kitchen.

        वह किचन में खाना पका रही है।

  • They are exercising at the gym.

        वे जिम में व्यायाम कर रहे हैं।

  • The birds are singing in the trees.

        पक्षी पेड़ों में गा रहे हैं।

  • The cow is sitting under the tree.

        गाय पेड़ के नीचे बैठी है।

  • The snow is falling from the sky.

        आसमान से बर्फ गिर रही है।

  • The ice is melting in the sun.

        बर्फ धूप में पिगल रही है।

  • You are typing on your computer.

        तुम कंप्यूटर पर टाइपिंग कर रहे हो।

  • He is watching video on the phone.

        वह फोन पर वीडियो देख रहा है।

  • They are listening to music.

        वे संगीत सुन रहे हैं।

Present Continuous Tense in Hindi


Some More Present Continuous Tense Sentences in Hindi

1.      हम अपने पिकनिक की योजना बना रहे हैं।

2.      बच्चा रो रहा है।

3.      डॉक्टर मरीज की जांच कर रहा है।

4.      शिक्षक पेपर चेक कर रहा है।

5.      में टेकसी का इंतज़ार कर रहा हूँ।

6.      कबीर गाड़ी चल रहा है।

7.      वह अपनी बाइक चल रहा है।

8.      वे तालाब में तैर रहे हैं।

9.      हम वॉलीबॉल खेल रहे हैं।

10. दूध उबल रहा है।

11. आकाश में चाँद चमक रहा है।

12. हम एक नए प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे है।

13. वह अपना गृहकार्य कर रही है।

14. हम परीक्षा की तैयारी कर रहे है।

15. समुद्र में नावें तैर रही हैं।

English Translation

1.      We are planning our picnic.

2.      The baby is crying.

3.      The doctor is examining the patient.

4.      The teacher is checking the papers.

5.      I am waiting for a taxi.

6.      Kabir is driving the car.

7.      He is riding his bike.

8.      They are swimming in the pond.

9.      We are playing volleyball.

10. The milk is boiling.

11. The moon is shining brightly in the sky.

12. We are working on a new project.

13. She is doing her homework.

14. We are preparing for the exam.

15. The boats are sailing on the ocean.


Present Continuous Tense Exercise in Hindi

नीचे दिए गए वाक्यों को अंग्रेजी में Translate कीजिए।

1.      वह चेस खेल रहा है।

2.      वह व्यायाम कर रही है।

3.      बच्चा पालने में सो रहा है।

4.      गायें घास के मैदान में चार रही हैं।

5.      मैं अभी नाश्ता नहीं कर रहा हूँ।

6.      बच्चे ब्रश कर रहे हैं।

7.      माली लॉन की घास काट रहा है।

8.      महिला कपड़े धो रही है।

9.      क्या तुम पत्र लिख रहे हो?

10. बच्चे इस वक्त चित्र नहीं बना रहे हैं।

11. बच्चे मिट्टी से खेल रहे है।

12. क्या वह फोटो खींच रहा है?

13. माँ केक बना रही है।

14. ज्वालामुखी फूट रहा है।

15. मैं मेरे दोस्त का इंतजार नहीं कर रहा।

Answers:

1.      He is playing chess.

2.      She is doing exercise.

3.      The baby is sleeping in the cradle.

4.      The cows are grazing in the meadow.

5.      I am not having breakfast.

6.      The children are brushing their teeth.

7.      The gardener is mowing the lawn.

8.      The woman is washing the clothes.

9.      I am writing a letter.

10. The kids are painting pictures.

11. The children are not playing with clay.

12. Is he taking a photograph?

13. My mother is making a cake.

14. The volcano is erupting.

15. I am not waiting for my friend.

FAQs on Present Continuous Tense

1. प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस को हिंदी में क्या कहते हैं?

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस को हिन्दी में अपूर्ण वर्तमान काल या निरंतर वर्तमान काल कहते हैं।  

2. प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान क्या है?

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के हिंदी वाक्यों के अंत में ‘रहा हूँ, रहे हैं, रहे हो, रहा है, रही है’ आदि शब्दों का प्रयोग होता है। जैसे कि:

        मैं अभी किताब पढ़ रहा हूँ

        हम इस वक्त बातें कर रहे है

3. प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस कैसे बनाते हैं?

        Subject  +  am/is/are  +  Verb (ing)  + Object  + Other words

        वाक्य में सब से पहले Subject लिखा जाता है।

        उसके बाद am/is/are लिखा जाता है।  

        और फिर मुख्य क्रिया का V4 (verb+ing) लिखा जाता है।

        और अंत में अन्य शब्द लिखे जाते हैं।

4. प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का प्रयोग कब करते हैं?

        प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का प्रयोग उस क्रिया को व्यक्त करने के लिए करते है जो बोलते समय जारी हो।

5. Present Continuous Tense में main verb की कौनसी Form का प्रयोग होता है?

        Present Continuous Tense में main verb की First Form + ing का प्रयोग होता है।

6. Present Indefinite Tense में कौनसे Helping verb का प्रयोग होता है?

        Present Continuous Tense में am, is और are का प्रयोग Helping verb (सहायक क्रिया) के रूप में             होता है।   

मुझे उम्मीद है मेरी इस पोस्ट Present Continuous Tense in Hindi - प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस से आपको अंग्रेज़ी सिखने में मदद मिलेगी। अगर आपको कोई प्रश्न हो तो कमेंट में ज़रूर पूछियेगा।

Read Also:

Present Indefinite Tense Exercise

Past Indefinite Tense Exercise

100 Sentences of Present Indefinite Tense

Present Continuous Tense Examples

Present Perfect Tense Examples