दोस्तों, आज हम इस पोस्ट में सीखेंगे सामान्य भूतकाल (सरल भूतकाल) - Past Indefinite Tense के बारे में। इस टेंस को Simple Past Tense भी कहते हैं और हिन्दी में इसे अनिश्चित भूतकाल भी कहते है। भूतकाल में हुई किसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए भूतकाल के चार टेंस में से सामान्य भूतकाल का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। सामान्य भूतकाल अंग्रेजी के बारह काल में सबसे आसान काल भी है। आज हम इस पोस्ट में सीखेंगे Rules, use, examples of Past Indefinite Tense in Hindi. तो दोस्तों, चलिए सीखते है Past Indefinite Tense in Hindi.

Let's learn Past Indefinite Tense in Hindi with its Rules, Examples, Use and Exercise. Simple Past Tense in Hindi. सामान्य भूतकाल, पास्ट इंडेफ़िनिट टेंस हिन्दी में। 

Past Indefinite Tense in Hindi

Past Indefinite Tense in Hindi 

पास्ट टेंस कितने प्रकार के होते हैं?

पास्ट टेंस चार प्रकार के है जो निम्नलिखित है।

  1. Past Indefinite Tense
  2. Past Continuous Tense
  3. Past Perfect Tense
  4. Past Perfect Continuous Tense

इन चार टेंस में से आज हम इस आर्टिकल में Past Indefinite Tense के बारे में सिख रहे हैं जिसे Simple Past Tense भी कहते है। 

Past Indefinite Tense के हिन्दी वाक्यों की पहचान क्या है?

सामान्य भूतकाल का उपयोग एक ऐसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो अतीत में शुरू हुई और अतीत में समाप्त हो गई। आम तौर पर सामान्य भूतकाल के वाक्यों के अंत में था, थे, थी, गया, आया, लिखा, पढ़ा, खेला आदि क्रिया के रूप होते हैं।

  1. मैं कल तुमसे मिलने आया था
  2. वह पिछले हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया गया
  3. मैंने तुम्हारा खत पढ़ा
  4. कल की मेच में विराट अच्छा खेला।  

Read Also:

Essay on My Favourite Teacher

Essay on My Favourite Festival

Essay on My Best Friend

Essay on Air Pollution


Past Indefinite Tense के अंग्रेजी वाक्य बनाने के Rules

दोस्तों, पास्ट इंडेफ़िनि टेंस के अंग्रेजी वाक्यों में main verb के रूप में क्रिया की past form (V2)का प्रयोग होता है। और helping verb के रूप में did का प्रयोग किया जाता है। लेकिन ध्यान रहे की helping verb (did) का प्रयोग नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों में ही होता है। नीचे दी गई वाक्य संरचना को समझें। 

Past Indefinite Tense in Hindi

वाक्य संरचना – Sentence Formula:

Subject + verb + object + other words

Kabir Bought a new phone yesterday.

कबीरने कल नया फोन खरीदा। 

Past Indefinite Tense Examples in Hindi

Past Indefinite Tense in Hindi

Affirmative Sentences of Past Indefinite Tense in Hindi सकारात्मक वाक्य

सामान्य भूतकाल के Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्यों) में किसी भी helping verb (सहायक क्रिया) का प्रयोग नहीं किया जाता है। सीधे कर्ता के बाद main verb का past form (V2) रखा जाता है। कर्ता चाहे एकवचन हो या बहुवचन, प्रथम पुरुष, द्वितीय पुरुष या तृतीय पुरुष हो सकारात्मक वाक्यों में verb के रूप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

Past Indefinite Tense in Hindi

हम पिछले महीने आगरा गए थे।

We went to Agra last month.

 

कल हम मेच जीत गए।

We won the match yesterday.

 

मैं रात दस बजे घर पहुंचा था।

I reached home at 10:00 pm.

 

कल में उसे मिला था।

I met her yesterday.

 

उसने पिछले हफ्ते अपनी कार बेच दी।

He sold his car last week.

 

कल रात बहुत बारिश हुई।

It rained heavily last night.

 

भारत को 1947 में स्वतंत्रता मिली।

India got freedom in 1947.

 

यह घर मेरे दादाजी ने 1980 में बनाया था।

My grandfather built this house in 1980.

 

हमने सामान्य भूतकाल हिन्दी में सीखा।

We learnt past indefinite tense in Hindi.

 

आखिरकार पोलिस ने चोर को पकड़ लिया।

Eventually, the police caught the thief. 

Negative Sentences of Past Indefinite Tense in Hindi - नकारात्मक वाक्य

दोस्तों, Past Indefinite Tense के सकारात्मक वाक्यों में किसी भी सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं किया जाता, लेकिन नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्य बनाने के लिए सहायक क्रिया (helping verb) ‘did’ का प्रयोग किया जाता है। विशेष रूप से ध्यान दें कि नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों की मुख्य क्रिया (main वर्ब) के रूप में हमेशा base form (v1) का प्रयोग किया जाता है। किसी भी वाक्य के कर्ता और क्रिया के बीच में did not रखने से वाक्य नकारात्मक बनता है। निम्नलिखित वाक्यों को समझें।

Past Indefinite Tense in Hindi

उसने मुझे पार्टी में नहीं बुलाया।

He did not invite me to the party.

 

वे अपने गाँव नहीं गए थे।

They did not go to their village.

 

राहुल ने तुम्हें गाली नहीं दी।

Rahul didn’t abuse you.

 

उन्होंने अपना घर नहीं बेचा।

They did not sell their house.

 

मैंने उसे पहचाना नहीं।

I didn’t recognize him.

 

उसने होमवर्क नहीं किया।

She did not do her homework.

 

उसने मेरी मदद नहीं की।

He did not help me.

 

वह वक्त पर ऑफिस नहीं पहुंचा।

He didn’t reach office on time.

 

उसने कल कुछ नहीं खरीदा।

She did not buy anything yesterday.

 

मैंने झूठ नहीं बोला।  

I didn’t speak a lie.         

 

याद रखें: Did not का short form didn't’ होता है।


Interrogative Sentences of Past Indefinite Tense in Hindi - प्रश्नवाचक वाक्य

प्रश्नवाचक वाक्य बनाने के लिए did को वाक्य की शुरुआत में रखा जाता है और उसके बाद कर्ता और कर्म और अन्य शब्द आते है।

Past Indefinite Tense in Hindi

Yes-No Questions

क्या आप आगरा गए थे?

Did you go to Agra?

 

क्या तुम कल रोहन से मिले थे?

Did you meet Rohan yesterday?

 

क्या तुमने यह किताब पढ़ी?

Did you read this book?

 

क्या वे दिल्ली में रहते थे?

Did they live in Delhi?

 

क्या तुमने पिछले साल अपना कॉलेज पूरा किया?

Did you finish your college last year?

 

क्या आपने अपना काम समय पर पूरा किया था?

Did you finish your work on time?

 

क्या तुमने आज सुबह अखबार पढ़ा?

Did you read the newspapers this morning?

 

क्या उसने पिछले सप्ताह नई कार खरीदी?

Did he buy a new car last week?

 

क्या वह ट्रेन से जयपुर गया था?

Did he go to Jaipur by train?

 

क्या उसने जाने से पहेले तुम्हें फोन किया था?

Did he call you before going?

 

Wh - Questions

तुमने कल बाजार से क्या खरीदा?

What did you buy from the market yesterday?

 

उसने तुम्हें पार्टी में क्यों नहीं बुलाया?

Why did he not invite you to the party?

 

कल रात आप कहाँ गए थे?

Where did you go last night?

 

तुम स्कूल के लिए कितने बजे निकले थे?

What time do you leave for the school?

 

उसने तुम्हारी मदद क्यों नहीं की?

Why didn’t he help you?

 

कल रात नौ बजे तुम कहाँ थे?

Where were you at 9:00 p.m. yesterday?

 

तुमने मुझे कल खेलने के लिए क्यों नहीं बुलाया?

Why did you not call me to play?

 

तुमने यह शर्ट कहाँ से खरीदा?

Where did you buy this shirt from?

 

रविवार को मैच कौन जीता?

Who won the match last Sunday?

 

आप उससे पहली बार कहाँ मिले थे?

Where did you meet her for the first time?


Negative Interrogative Sentences - नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य

नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार से बनाए जा सकते हैं।

(1) Subject से पहले did और बाद में not लगाकर।

(2) वाक्य के आरंभ में didn't लगाकर ।

उदाहरण देखें।

क्या तुम कल स्कूल नहीं गए थे?

Did you not go to school yesterday?

Didn’t you go to school yesterday?

क्या उसने अपना काम समय पर पूरा नहीं किया?

Did she not complete her work in time?

 

क्या आपने उसको पैसे नहीं दिए?

Did you not give him the money?

 

क्या विशाल कल स्कूल नहीं आया था?

Didn’t Vishal come to school yesterday?

 

क्या छात्र ने होमवर्क नहीं किया था?

Didn’t the students do homework?

 

Read Also:

Use of Past Indefinite Tense in Hindi - सामान्य भूतकाल का प्रयोग

उपयोग 1: सामान्य भूतकाल का प्रयोग ऐसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो अतीत में शुरू हुई और अतीत में समाप्त हो गई। आमतौर पर Past Indefinite Tense के वाक्यों में कोई क्रिया कब हुई यह बताने के लिए समयदर्शक शब्दों को रखा जाता है कि। जैसे, Yesterday, Last week, Last year, ago, in 2005 आदि।

1. मि. महेता ने पिछले महीने अपनी दुकान शुरू की थी।

    Mr. Mehta started his shop last month.

 

2. मेरे पिता कल दिल्ली गए थे।

    My father went to Delhi yesterday.

 

3. मैंने एक मिनट पहले आपका मोबाइल फोन सोफे पर देखा था।

    I saw your mobile phone on the sofa a minute ago.

 

4. क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1492 में अमेरिका की खोज की थी।

    Christopher Columbus discovered America in 1492.

पास्ट इंडेफ़िनिट टेंस के वाक्यों में व्यक्त कि गई क्रिया या घटना बहुत दूर के अतीत या बहुत नजदीकी भूतकाल की भी हो सकती है। और क्रिया लंबी अवधि के साथ-साथ बहुत कम समय की भी हो सकती है। जैसे:

1. उसने दस साल तक मुंबई में काम किया था। (लंबी अवधि)

    They worked in Mumbai for ten years.

 

2. उसने मोबाईल फोन गिरा दिया।

    He dropped the mobile phone. (कम समय में घटित क्रिया)

आमतौर पर सामान्य भूतकाल के वाक्यों मे क्रिया या घटना कब बनी उसका समय दिया होता है। लेकिन कभी-कभी वाक्य में क्रिया के समय का उल्लेख नहीं होता है तब सुनने वाले को वाक्य के संदर्भ से या पिछली बातचीत से क्रिया के समय का अंदाजा होता है। जैसे:

1. भगतसिंह ने हमारे देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

    Bhagat Singh laid down his life for our country.

 

2. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच जीता।

    India won the final match against South Africa.

Past Indefinite Tense in Hindi

उपयोग 2: सामान्य भूतकाल का प्रयोग अतीत में नियमित रूप से होने वाली क्रियाओं का वर्णन करने के लिए भी किया जाता है। आमतौर पर ऐसे वाक्यों में always, never, often आदि क्रियाविशेषणों का प्रयोग किया जाता है और उन्हें मुख्य क्रिया के पहले रखा जाता है।

1.बचपन में मैंने कभी लुकाछिपी नहीं खेली।

   I never played hide and seek in my childhood.

 

2. वह हमेशा ऑफिस समय से पहुंचती थी।

    She always reached office on time.

 

3. वे अक्सर हमारे घर आते थे।

    They often came to our house.

उपयोग 3: सामान्य भूतकाल का उपयोग अतीत में हुई क्रियाओं की श्रृंखला का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

1. वह सुबह जल्दी उठे, घर से निकले और जयपुर के लिए पहली बस पकड़ी।

    He got up early in the morning, left house and caught the first bus to Jaipur

 

2. चोर घर में घुसा, तिजोरी खोली और उसमें रखे सारे पैसे निकाल लिए।

    The thief entered the house, opened the safe and took out all the money in it.

Past Indefinite Tense Exercise in Hindi - 1

नीचे दिए गए वाक्यों का अंग्रेजी में translation कीजिए।

  1. उसने एक पर्स खरीदा।
  2. उन्होंने अपना घर बेच दिया।
  3. उसने पांच साल तक अंग्रेजी का अध्ययन किया।
  4. हम लंबे समय तक जयपुर में रहे।
  5. हमने ये घर 2005 मे खरीदा था।
  6. उसने अपने सभी दोस्तों को पार्टी में बुलाया। 
  7. वह कल मुंबई के लिए रवाना हुई।
  8. वे पिछले सोमवार को वहां पहुंचे।
  9. कल रात मेरी घड़ी खो गई।
  10. मुंबई जाने वाली उनकी पहली बस छूट गई।
  11. उसका सेल फोन कल पानी में गिर गया।
  12. गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने विद्यालय को सजाया।
  13. हम पांच साल बाद मिले।
  14. वह हमारे साथ नहीं आई।
  15. वह पिछले वर्ष कक्षा में प्रथम आई थी।
  16. उन्होंने पिछले महीने एक नया घर खरीदा।
  17. पिछले महीने श्री पटेल ने अपनी कार बेची।
  18. मेरे भाई ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।
  19. उसने अपने मित्र की सहायता नहीं की।
  20. क्या वे मैच जीत गए?
  21. क्या वह आपके साथ आया था?
  22. क्या अंकिता ने नौकरी छोड़ दी?
  23. क्या तुमने उसे सूचित नहीं किया?
  24. क्या तुम्हारे पिता प्रिंसिपल से मिले थे?
  25. आपने अपना जन्मदिन क्यों नहीं मनाया?
  26. आपको इतना पैसा किसने दिया?
  27. वे सूरत में कहाँ ठहरे थे ?
  28. जहीर खान ने कितने विकेट लिए?
  29. तुमने अपनी माँ के लिए क्या खरीदा?
  30. कल रात शो कितने बजे शुरू हुआ?

Answers:

  1. He bought a purse.
  2. He sold his house.
  3. He studied English for five years.
  4. We stayed in Rajkot for a long time.
  5. We bought this house in 2005.
  6. He invited all his friends to the party.
  7. She left for Mumbai yesterday.
  8. They reached there last Monday.
  9. I lost my watch last night.
  10. He missed his first bus to Mumbai.
  11. His cell phone fell into the water yesterday.
  12. The students decorated the school on Republic Day.
  13. We met after five years.
  14. She did not come with us.
  15. She stood first in the class last year.
  16. He bought a new house last month.
  17. Last month Mr. Patel sold his car.
  18. My brother did not participate in the competition.
  19. He did not help his friend.
  20. Did they win the match?
  21. did he come with you?
  22. Did Ankita quit her job?
  23. Didn't you inform him?
  24. Did your father meet the principal?
  25. Why didn't you celebrate your birthday?
  26. Who gave you this much money?
  27. Where did he stay in Surat?
  28. How many wickets did Zaheer Khan take?
  29. What did you buy for your mother?
  30. What time did the show start last night?

Past Indefinite Tense Exercise in Hindi - 2

नीचे दिए गए वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद कीजिए।
  1. I played cricket with my friends.
  2. She studied English for two years.
  3. He travelled to Japan last winter.
  4. They visited their grandparents every Sunday.
  5. We went to the zoo and saw the lions.
  6. You wrote a letter to your cousin.
  7. The train arrived on time.
  8. She bought a new dress for the party.
  9. They ate pizza for dinner.
  10. I watched a documentary on TV.
  11. You cleaned your room yesterday.
  12. He studied hard for the exam.
  13. You met your friend at the coffee shop.
  14. She visited her sister in the hospital.
  15. I walked to the park.
  16. I did not walk to the store.
  17. She did not dance at the party.
  18. He did not finish his homework on time.
  19. They did not go to the beach last weekend.
  20. We did not watch the movie last night.
  21. You did not study for the exam.
  22. She did not smile when she saw me.
  23. I did not eat breakfast this morning.
  24. The cat did not catch the mouse.
  25. She did not sing in the concert.
  26. When did you return from the school?
  27. Where did you live in 2015?
  28. How many shirts did you buy?
  29. What did you eat at the restaurant?
  30. Why didn't you come to the party?

Answers:

  1. मैंने अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला।
  2. उसने दो साल तक अंग्रेजी का अध्ययन किया।
  3. उन्होंने पिछली सर्दियों में जापान की यात्रा की थी।
  4. वे हर रविवार को अपने दादा-दादी से मिलने जाते थे।
  5. हम चिड़ियाघर गए और शेरों को देखा।
  6. आपने अपने चचेरे भाई को एक पत्र लिखा था।
  7. ट्रेन समय पर आ गई।
  8. उसने पार्टी के लिए एक नई ड्रेस खरीदी।
  9. उन्होंने रात के खाने में पिज्जा खाया।
  10. मैंने टीवी पर एक डॉक्यूमेंट्री देखी।
  11. आपने कल अपना कमरा साफ किया।
  12. उन्होंने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की।
  13. आप कॉफी शॉप में अपने दोस्त से मिले।
  14. वह अस्पताल में अपनी बहन से मिलने गई थी।
  15. मैं पार्क में चला गया।
  16. मैं दुकान पर नहीं गया।
  17. उसने पार्टी में डांस नहीं किया।
  18. उसने समय पर अपना होमवर्क पूरा नहीं किया।
  19. वे पिछले सप्ताहांत समुद्र तट पर नहीं गए थे।
  20. हमने कल रात फिल्म नहीं देखी।
  21. आपने परीक्षा के लिए अध्ययन नहीं किया।
  22. जब उसने मुझे देखा तो वह मुस्कुराई नहीं।
  23. मैंने आज सुबह नाश्ता नहीं किया।
  24. बिल्ली ने चूहे को नहीं पकड़ा।
  25. उसने संगीत कार्यक्रम में नहीं गाया।
  26. तुम स्कूल से कब लौटे?
  27. आप 2015 में कहाँ रहते थे?
  28. आपने कितनी शर्ट खरीदी?
  29. आपने रेस्तरां में क्या खाया?
  30. आप पार्टी में क्यों नहीं आए?


Read Also:

दोस्तों, उम्मीद करता हूँ आपको मेरी यह पोस्ट ‘ Past Indefinite Tense in Hindi ‘ जरूर पसंद आई होगी। दूसरों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।