दोस्तों, इस पोस्ट में हम सीखेंगे Present Indefinite Tense in Hindi। इस टेंस को Simple Present Tense भी कहते है। और हिन्दी में इस काल को अनिश्चित वर्तमान काल या सामान्य वर्तमान काल कहते है। इस काल का बहुत महत्व है क्योंकी प्रतिदिन होने वाली क्रियाओ के बारे में बात करने के लिए हम Present Indefinite Tense का ही प्रयोग करते है। इस आर्टिकल Present Indefinite Tense in Hindi में हम सामान्य वर्तमान काल के use, sentence structure, affirmative, negative और interrogative Sentences के बारे में सीखेंगे।

साधारण या सरल वर्तमान काल का उपयोग उन क्रियाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो नियमित रूप से या सामान्य रूप से घटित होती हैं। इसका प्रयोग आदतें, सामान्य सत्य, और स्थायी स्थितियों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

सामान्य रूप से दैनिक या बार बार होने वाली क्रियाओं को दर्शाने के लिए हम Present Indefinite Tense का प्रयोग करते है। Let's learn Present Indefinite Tense in Hindi with examples.

Present Indefinite Tense in Hindi

Present Indefinite Tense in Hindi

Present Indefinite Tense की पहचान क्या है?

सामान्य वर्तमान काल के वाक्यों के अंत में ता हूंता हैंते हैंता है इत्यादि आते है. जैसे की,

  • में कविताएँ लिखता हूं
  • वह स्कूल जाता है
  • बच्चे शाम को खेलते है
  • विशाल १० वीं क्लास में पढता है

Present Indefinite Tense का प्रयोग कब होता है? 

प्रतिदिन या बार बार होने वाली क्रियाओं के लिए:

  • वह सुबह जल्दी उठता है।
  • हेतल बेंक में काम करती है।
  • हम हर रविवार को क्रिकेट खेलते है।
  • वे हर साल शिमला जातें हैं।

स्वाभाविक रूप से होने वाली क्रियाओं के लिए:

  • पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।
  • सूरज पश्चिम में अस्त होता है।

सामान्य सत्य या विज्ञान के सिद्धांतों को बताने के लिए:

  • पेड़ पर्यावरण को बचाते है।

  • मानसून में बारिश होती है।

  • लकड़ी पानी में तैरती है।

  • पानी 100 डिग्री पर उबलता है।

किसी किताब, फिल्म या नाटक का वर्णन करने के लिए जैसे कि वह आपकी आँखों के सामने हो रहा हो।

  • फिल्मे के अंत में हीरो मार जाता है।

  • राजा अपनी सेना को युद्ध के मैदान में ले जाता है।

  • नाटक का मुख्य पात्र एक किताब की दुकान में काम करता है।

कई बार भविष्य में होने वाले कार्य को बताने के लिए भी Present Indefinite Tense का प्रयोग होता है। जब वह कार्य किसी कार्यक्रम या विशिष्ट योजना के अनुसार होता हो।

  • मुंबई जाने वाली ट्रेन ग्यारह बजे निकलेगी।

  • फिल्म 9:30 बजे शुरू होगी। 

Read Also:

Present Indefinite Tense की वाक्य संरचना क्या है?

Present Indefinite Tense in Hindi

अंग्रेजी सामान्य वाक्य के चार भाग होते है। कर्ता, क्रिया, कर्म और अन्य शब्द। इनमें से कर्ता और क्रिया वाक्य में अनिवार्य है। ऊपर बताई गई वाक्य संरचना के अनुसार पहले कर्ता को लिखा जाता है। उसके बाद क्रिया और फिर उसके बाद कर्म को लिखा जाता है। अंत में अन्य शब्द जैसे की क्रिया का स्थान, समय आदि लिखे जाते है। 

कर्ता (Subject) - किसी भी वाक्य में कर्ता वह है जिसकी बात की जा रही है या जो कार्य कर रहा है। जैसे की "राहुल अभी गृहकार्य लिख रहा है" वाक्य में 'राहुल' कर्ता (subject) है। 

क्रिया (Verb) - वाक्य में क्रिया उस कार्य हो कहते है जो किया जा रहा है। जैसे की "राहुल अभी गृहकार्य लिख रहा है" वाक्य में 'लिखना' क्रिया (verb) है। 

कर्म (Object) - वाक्य में कर्म वह होता है जिसपे कार्य का प्रभाव पड़ता है। या जिसपे कार्य किया जाता है। जैसे की "राहुल अभी गृहकार्य लिख रहा है" वाक्य में 'गृहकार्यकर्म (object) है।

वाक्य बनाने के लिए कर्ता और क्रिया ही काफी है।  लेकिन कभी-कभी वाक्य में एक या दो कर्म भी होते हैं। इसके अतिरिक्त कभी-कभी क्रिया के समय, स्थान और क्रिया के तरीके को दर्शाने वाले अन्य शब्द भी वाक्य में होते हैं।

Present Indefinite Tense के नियम क्या है?

  • वाक्य में यदि Plural Subject (बहुवचन कर्ता) है तो क्रिया के First Form (Base Form) का प्रयोग करते है।
  • वाक्य में Singular Subject (एकवचन कर्ता) है तो क्रिया के First Form (Base Form) के अंत में s/es जोड़ते है।
  • जिन क्रिया (Verb) के अंत में s, ss, sh, ch, x, o या z आए तो es जोड़ते है।

अपवाद: I और You कर्ता के साथ हमेशा क्रिया के First Form का ही प्रयोग होता है।

ऊपर के नियमों को समझने के लिए नीचे दिए गए Table के वाक्यों को समझिए।

Singular Plural
I play We play
You play You Play
He plays They play
She washes Sima and Rita wash
The boy plays The boys play

Present Indefinite Tense Examples in Hindi

Present Indefinite Tense in Hindi


Affirmative Sentences in Present Indefinite Tense

Structure: Subject  +  Verb  + Object  + Other Words

  • We often go to the beach.

            हम अक्सर बीच पे जाते हैं।

  • Sometimes he works till late night.

            वह कभी-कभी देर रात तक काम करता है।

  • Shweta sings very well. 

            श्वेता बहुत अच्छा गाती है।

  • I like ice-cream very much.

            मुझे आइसक्रीम बहुत पसंद है।

  • Practice makes man perfect.

            अभ्यास मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है।

  • She always comes late in the class.

            वह हमेशा क्लास में देर से आती है।

  • I go to sleep at 10:00 p.m.

            मैं रात को 10:00 बजे सो जाता हूं।

  • Mohsin plays basketball well.

            मोहसीन बास्केटबॉल अच्छा खेलता है।

  • He walks to office every day.

            वह हर रोज ऑफिस चलकर जाता है।

  • I run two kms every morning.

            मैं हर सुबह 2 किलोमीटर दौड़ता हूं।

  • She belongs to a rich family.

            वह एक अमीर खानदान से है।

  • We play cricket at weekends.

            हम वीकेंड पर क्रिकेट खेलते हैं।

  • They often go to their native place.

            वे अक्सर उनके वतन में जाते हैं।

  • Our teacher always gives us homework.

            हमारे टीचर हमेशा हमें होमवर्क देते हैं।

  • It tastes delicious.

            यह स्वादिष्ट लगता है।

  • The train to Mumbai leaves at 6 p.m.

            मुंबई जाने वाली ट्रेन शाम को 6:00 बजे निकलती है।

  • Our course starts next Monday.

            हमारा कोर्स अगले सोमवार से शुरू होता है।

  • She teaches us Sanskrit in the school.

            वह हमें स्कूल में संस्कृत पढ़ाती है।

  • We hear with our ears.

            हम अपने कानों से सुनते हैं।

  • Two and two makes four.

            दो और दो चार होते हैं।

  • I have two cars and a bike.

            मेरे पास दो कारें और एक बाइक है।

  • In the evening I usually go to the park.

            में आम तौर पर शाम को पार्क जाता हूं।

  • She watches television regularly.

            वह नियमित तौर पर टीवी देखती है।

  • Lions hate water.

            शेरों को पानी से नफरत है।

  • You speak English very well.

            तुम बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हो।

  • I go to the gym daily.

            मैं हर रोज जिम जाता हूं।

  • The sun sets in the west.

            सूरज पश्चिम में डूबता है।

  • They live on the second floor.

            वे दूसरी मंजिल पर रहते हैं।

  • He loves playing the flute.

            उसे बांसुरी बजाना पसंद है।

  • It snows in winter here.

            यहां सर्दियों में बर्फबारी होती है।

Negative Sentences in Present Indefinite Tense

Structure: Subject  +  do/does  +  Verb  +  Object  +  Other Words
  • I don’t know anything about music.

            मैं संगीत के बारे में कुछ नहीं जानता।

  • She doesn’t like movies.

            उसे फिल्में पसंद नहीं है।

  • I don’t work at night.

            मैं रात को काम नहीं करता।

  • You never speak the truth.

            तुम कभी सच नहीं बोलते।

  • I don’t mind.

            मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

  • He does not get up early in the morning.

            वह सुबह जल्दी नहीं उठता।

  • I never watch news on television.

            मैं कभी टीवी पर समाचार नहीं देखता।

  • He doesn’t like pizza.

            उसे पिज़्ज़ा पसंद नहीं है।

  • I don’t know you.

            मैं आपको नहीं पहचानता।

  • She does not understand English.

            वह अंग्रेजी नहीं समझती।

  • Mr. Pandya does not teach science.

            मिस्टर पंड्या हमें विज्ञान नहीं पढ़ाते।

  • I don’t have money right now.

            मेरे पास अभी पैसे नहीं है। 

Read Also:

Interrogative Sentences in Present Indefinite Tense

Structure:  Do/Does  +  Subject  +  Verb  +  Object  +  Other Words
  • Do you go to school in time?

            क्या तुम समय पर स्कूल में जाते हो?

  • Does he go to office by bus?

            क्या बात बस में ऑफिस जाता है?

  • Do you like travelling?

            क्या तुम्हें यात्रा करना पसंद है?

  • Do you understand English?

            क्या तुम अंग्रेजी समझते हो?

  • Does she go to the supermarket every week?

            क्या वह हर हफ्ते सुपरमार्केट जाती है?

  • Do you work or study?

            तुम पढ़ते हो या काम करते हो?

  • Does he go to school regularly?

            क्या वह नियमित तौर पर स्कूल जाता है?

  • Do you know me?

            क्या तुम मुझे जानते हो?

  • Do they live near you?

            क्या वह आपके पास में रहते हैं?

  • Do you come here every day?

            क्या तुम यहां हर रोज आते हो?

Interrogative Sentences in Present Indefinite Tense

Structure:  Do/Does  +  Subject  +  Verb  +  Object  +  Other Words
  • Where does your grandfather live?

            तुम्हारे दादाजी कहां रहते हैं?

  • When do you open your shop every day?

            तुम रोज अपनी दुकान कब खोलते हो?

  • What does your father do?

            तुम्हारे पिताजी क्या करते हैं?

  • Why don’t you do your homework regularly?

            तुम नियमित तौर पर अपना होमवर्क क्यों नहीं करते?

  • How much money do you earn per month?

            तुम हर महीने कितने पैसे कमाते हो?

  • What time do you get up?

            तुम कितने बजे उठते हो?

  • Whom do you want?

            आपको कौन चाहिए?

  • What do you want?

            आपको क्या चाहिए?

  • How do you go to school?

            तुम स्कूल में कैसे जाते हो?

            आपको विज्ञान कौन पढ़ाता है?

FAQ - Present Indefinite Tense in Hindi - सामान्य वर्तमान काल 

1. Present Indefinite Tense को हिन्दी में क्या कहते हैं?

Ans. Present Indefinite Tense को हिन्दी में सामान्य वर्तमान काल या अनिश्चित वर्तमान काल कहते हैं। 

2. Present Indefinite Tense की पहचान क्या है?

Ans. जिन वाक्यों के अंत में ता हूंता हैंते हैंता है इत्यादि आते है वे Present Indefinite Tense के होते है। 

3. Present Indefinite Tense में main verb की कौनसी Form का प्रयोग होता है?

Ans. Present Indefinite Tense में main verb की First Form का प्रयोग होता है।

4. Present Indefinite Tense में कौनसे Helping verb का प्रयोग होता है?

Ans. Present Indefinite Tense के हकरात्मक वाक्यों में Helping verb का प्रयोग नहीं होता। लेकिन नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों में Helping verb के रूप में Do या Does का प्रयोग होता है। 

मुझे उम्मीद है मेरी इस पोस्ट Present Indefinite Tense in Hindi से आपको अंग्रेज़ी सिखने में मदद मिलेगी। अगर आपको कोई प्रश्न हो तो कमेंट में ज़रूर पूछियेगा। 

Read Also: