What is Proper Noun in Hindi
English
Grammar में Noun के पाँच प्रकार है। उन में
से एक है Proper Noun, जिसे हिन्दी में व्यक्तिवाचक संज्ञा
कहते है। संज्ञा का अर्थ ‘नाम’ होता है। Proper Noun किसी
विशिष्ट व्यक्ति, स्थान या चीज़ को संदर्भित करती है। दूसरे शब्दों में कहे तो यह किसी व्यक्ति,
स्थान या वस्तु का खास नाम होता है। व्यक्ति, स्थान या वस्तु के अलावा व्यक्तिवाचक संज्ञाओं में लोगों, गांवों, शहरों, देशों, किताबों, फिल्मों, महीनों, दिनों आदि के नाम भी शामिल होते हैं। वे
किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु को उसी श्रेणी में दूसरों से अलग करते हैं।
Proper
noun को अच्छे से समझने के लिए हम इसकी तुलना Common Noun के साथ की जा सकती है। जैसे की Rohit एक Proper
Noun है। लेकिन boy, man, friend,
student, businessman इत्यादि Common Noun है।
इसी तरह Delhi, Rampur, Ganga
इत्यादि Proper Nouns है, लेकिन city, village,
country, और river Common Nouns है।
Now,
I hope that you have got the answer of the question What is Proper Noun in
Hindi.
Proper Noun Definition in Hindi
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान
इत्यादि के खास नाम को Proper Noun कहते हैं.
व्यक्तिवाचक संज्ञा का पहला अक्षर हमेशा कैपिटल लेटर (बड़ा अक्षर) होता है क्योंकि
वह किसी विशिष्ट व्यक्ति, स्थान या वस्तु को संदर्भित करता है। व्यक्तिवाचक संज्ञा
के पहले अक्षर को बड़ा करके, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका लेखन आसानी से समझा जा
सके। उदाहरण के लिए, निम्नलिखित दो वाक्यों की तुलना करें:
"I visited the white house yesterday."
(बिना बड़े अक्षर के व्यक्तिवाचक संज्ञा)
"I visited the White House yesterday."
(बड़े अक्षर के साथ व्यक्तिवाचक संज्ञा)
पहले वाक्य में, पाठक यह मान सकता है कि लेखक एक ऐसे घर में गया था जो सफेद रंग का था। दूसरे
वाक्य में, पाठक
तुरंत पहचान लेता है कि लेखक ने यू.एस के
राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास का दौरा किया।
Proper Noun Meaning in Hindi
Proper
Noun को हिन्दी में व्यक्तिवाचक संज्ञा (नाम) कहते है। अर्थात किसी
व्यक्ति का खास नाम। किसी स्थान, वस्तु और जानवर का खास नाम।
Read Also:
Proper Noun Examples in Hindi
व्यक्तियों के नाम Proper Noun होते हैं।
- Rahul
- Kajal
- Mr. Pandya
- Mrs. Verma
- Mahatma Gandhi
गांव, शहर, जिला, राज्य, देश, महाद्वीप, नदी, महासागर, जंगल, स्कूल, अस्पताल,
बेंक, कंपनी आदि के नाम Proper Noun होते हैं।
- Rangpur
- Jaipur
- Rajasthan
- Asia
- the Ganga
- the Pacific
- the Amazon
- City Hospital
- the State Bank of India
- Samsung
इमारतों और स्मारकों के नाम Proper Noun होते हैं।
- the Statue of Unity
- the Taj Mahal
- the red fort
- the Eiffel Tower
- the Great Wall of China
किसी देश के लोग और भाषा के नाम Proper Noun होते हैं।
- Indian
- Japanese
- African
- French
- Hindi
- English
- Tamil
महीनों और दिनों के नाम Proper Noun होते हैं।
- January
- February
- March
- Sunday
- Monday
- Tuesday
खास दिनों के नाम Proper Noun होते हैं।
- Independence Day
- Republic Day
- Diwali
- Mother’s Day
- Teacher’s Day
- Eid
- Christmas
किताब, जहाज, फिल्म, समाचार पत्र, ऐतिहासिक घटना इत्यादि
के नाम Proper Noun होते हैं।
- the Mahabharat
- the Bible
- Harry Potter
- the Titanic
- the Victory
- World War II
Use of Proper Noun in Hindi
अंग्रेजी ग्रामर के Parts of Speech में Noun एक महत्वपूर्ण भाग है। शायद ही कोई
वाक्य होगा जिस में noun ना हो। Noun के पाँच प्रकारों में से एक, Proper Noun का प्रयोग भी अक्सर अंग्रेजी वाक्यों में किया जाता है। वह वाक्य
के कर्ता के रूप में, कर्म के रूप में और अन्य शब्द के रूप में वाक्य की शुरुआत
में, बीच में या अंत में कहीं भी आ सकता है। नीचे उदाहरण दिए गए है। इन वाक्यों
में व्यक्तिवाचक संज्ञा के स्थान को समझें।
Examples of Proper Noun in Sentences
कर्ता (Subject) के रूप में Proper
Noun:
- Kabir is my best friend.
कबीर मेरा सबसे अच्छा दोस्त है।
- Mr.
Shah teaches science in the
school.
मि. शाह स्कूल में विज्ञान पढ़ते है।
- Diwali is my favourite festival.
दिवाली मेरा प्रिय त्योहार है।
- The Statue of Unity is the biggest statue in the world.
स्टैचू ऑफ यूनिटी दुनिया का सबसे बाद स्टैचू है।
- Gandhinagar is the capital of Gujarat.
गांधीनगर गुजरात की राजधानी है।
- Jaipur is known as the pink city.
जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है।
- The Taj Mahal is in Agra.
ताजमहल आग्रा में है।
- The Panama Canal is a man-made waterway.
पनामा कनाल एक मानव निर्मित जलमार्ग है।
- Albert
Einstein was a renowned physicist.
अल्बर्ट आइंस्टीन एक प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी थे।
- Coca-Cola is a popular soft drink.
कोका-कोला एक लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक है।
कर्म (object) के रूप में Proper
Noun:
- I met Mr. Joshi last Month.
मैं पिछले महीने श्री जोशी से मिला था।
- We will visit Jaisalmer in winter.
हम सर्दियों में जैसलमेर घूमने जाएंगे।
- He had Domino’s Pizza for lunch.
उसने लंच में डोमिनोस पिज्जा लिया।
- We celebrated the Republic Day with great joy.
हमने गणतंत्र दिवस बहुत हर्षोल्लास से मनाया।
- Have you ever eaten Chinese food?
क्या आपने कभी चीनी भोजन खाया है?
- She gave Rahul her book.
उसने राहुल को अपनी किताब दी।
- My favourite IPL team is Mumbai Indians.
मेरी पसंदीदा IPL टीम मुंबई इंडियंस है।
- I am learning English.
मैं अंग्रेजी सीख रहा हूँ।
- She is listening to Arijit Singh’s songs.
वह अरिजीत सिंह के गाने सुन रही है।
अन्य शब्द (time & place) के रूप में Proper Noun:
- I will see you on Monday.
मैं तुमसे सोमवार को मिलूँगा।
- He will return home on Diwali.
वह दिवाली पर घर लौटेगा।
- They first met each other in Canada.
वे पहली बार एक दूसरे से कनाडा मे मिले थे।
- Migratory birds come here June.
प्रवासी पक्षी यहाँ जून में आते है।
- The injured have been admitted in the City Hospital.
घायलों को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Rules of Proper Noun in Hindi
1. Proper Noun को हमेशा कैपिटल अक्षरों में लिखा जाता है चाहे वह वाक्य
में कहीं भी हो।
- Rohit played well in the final match.
- I advised Priyanka not to waste her time.
- I will see you on Sunday.
अपवाद: लेकिन दिशाओं और ऋतुओं
के नाम का पहला अक्षर कैपिटल नहीं लिखा जाता।
- We visited Goa in summer.
- There are dark clouds in the west.
2. आमतौर पर Proper Noun के साथ आर्टिकल (a, an, the) नहीं लगते।
- Vishal got the first rank in the exam.
- They live in Surat.
अपवाद: कुछ देशों के नाम, पर्वत
शृंखलाएं, नदियां, समुद्र, महासागर और किसी देश के लोगों के नाम के आगे आर्टिकल
लगता है।
- The Philippines
- The USA
- The Himalayas
- The Yamuna
- The Arabian Sea
- The Pacific
- The Japanese
Conclusion
तो दोस्तों, हमने सीखा की Proper Noun किसी व्यक्ति, जानवर, वस्तु या स्थान के विशेष नाम को कहते है। हमने इस पोस्ट
में Proper Noun की परिभाषा, उसका हिन्दी में meaning, उदाहरण, वाक्यों में प्रयोग और नियमों को समझा। मुझे उम्मीद है की आपको “What
is Proper Noun in Hindi?” सवाल का जवाब मिल
गया होगा। यदि आपको कोई सवाल हो तो कमेन्ट में जरूर पूछिएगा।
0 Comments
Post a Comment