Past
Continuous Tense in Hindi – पास्ट कंटीन्यूअस टेंस को Past Progressive Tense
भी कहा जाता हैं। और इस Tense को हिन्दी में अपूर्ण भूतकाल
कहते हैं। Past Continuous Tense से हमे ज्ञात होता है की
कोई कार्य भूतकाल में जारी था। यानि भूतकाल में किसी समय पर कोई क्रिया जारी थी यह
बताने के लिए इस टेंस का प्रयोग होता है। जैसे की, मैं कल दोपहर सो रहा था। इस काल
के वाक्यों में किसी क्रिया का जारी होने का बोध होता है, परंतु वाक्य में यह नहीं
बताया जाता की यह क्रिया कब से या कितनी देर से जारी थी। रोजमर्रा के जीवन में हम
इस टेंस के बहुत से वाक्य बोलते है। यानि इस टेंस का बहुत महत्व है। इसलिए हम आज
इस पोस्ट में सीखेंगे Past Continuous Tense in Hindi उदाहरण और नियम सहित।
So, let’s start our journey of learning Past Continuous Tense in Hindi with its rules, use and examples.
Past Continuous Tense in Hindi
दोस्तों,
अंग्रेजी ग्रामर में मुख्य तीन टेंस है। वर्तमानकाल, भूतकाल और भविष्यकाल। इन
तीनों के भी चार चार प्रकार है। भूतकाल के चार टेंस निम्नलिखित है।
- Past Indefinite Tense
- Past Continuous Tense
- Past Perfect Tense
- Past Perfect Continuous Tense
ऊपर दिए
गए भूतकाल के चार टेंस में से आज हम सीखेंगे Past Continuous Tense in Hindi. आज के इस आर्टिकल में हम पास्ट कंटीन्यूअस
टेंस के बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें जानेंगे। जैसे – इस काल की पहचान,
अलग अलग प्रकार के वाक्यों की संरचना और इसका प्रयोग कब किया जाता है।
Past Continuous Tense in Hindi के वाक्यों की पहचान क्या हैं?
पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के हिंदी वाक्यों
के अंत में ‘रहा था, रहे थे, रही थी’ आदि शब्दों का प्रयोग होता है।जैसे,
- मैं उस व्यक्त किताब पढ़ रहा था।
- हम लोग बातें कर रहे थे।
- वह कल सुबह नौ बजे काम कर रहा था।
- वह किचन में खाना पका रही थी।
Types of Sentences
वाक्य के मुख्यतः चार प्रकार होते है, जो नीचे दिए गए है। Past
Continuous Tense के इन चारों प्रकार के वाक्यों को हम सीखेंगे।
- Affirmative Sentences
- Negative Sentences
- Interrogative Sentences
- Negative Interrogative Sentences
Past Continuous Tense Rules in Hindi – पास्ट कन्टिन्यूअस टेंस की फार्मूला
पास्ट कंटीन्यूअस टेंस की वाक्य संरचना:
Subject + was/were + Verb
(ing) + Object + Other words
वाक्य में सब से पहले Subject लिखा जाता है।
उसके बाद was/were लिखा जाता है।
और फिर मुख्य क्रिया का V4 (verb+ing) लिखा जाता है।
और अंत में अन्य शब्द लिखे जाते
हैं।
Subject (कर्ता) किसे कहते हैं?
किसी भी वाक्य में Subject (कर्ता) वह है जिसकी बात की जा रही है या जो
कार्य कर रहा है। जैसे कि ‘हिना किताब पढ़ रही थी।‘ वाक्य में पढ़ने का कार्य कौन कर
रहा था? – हिना। तो इस वाक्य में ‘हिना’ Subject है।
- बच्चे पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे।
- रोहित कविता लिख रहा था।
- वह उस वक्त सेब खा रहा था।
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘बच्चे, रोहित और वह’
subject (कर्ता) हैं। क्योंकी वे ‘खेलना, लिखना और खाना’ आदि क्रिया कर रहे थे।
Verb (क्रिया) किसे कहते हैं?
किसी भी वाक्य में subject के द्वारा जिस कार्य को किया जाता है उस कार्य को Verb कहा जाता है। जैसे कि, लिखना, पढ़ना, आना, जाना इत्यादि।
- बच्चे पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे।
- रोहित कविता लिख रहा था।
- वह उस वक्त सेब खा रहा था।
ऊपर दिए गए वाक्यों में Subject द्वारा कौन सा कार्य किया जाता है?
जवाब है - खेलना, लिखना और खाना। इसलिए ये सब Verb है।
Past
Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल काल) के किसी भी वाक्य में दो
प्रकार के Verb होते हैं। एक Main Verb (मुख्य क्रिया) और दूसरा Helping Verb (सहायक
क्रिया)
Main
Verb (मुख्य) यानि वह काम जो वाक्य का Subject करता है। जैसे पढ़ना, आना, जाना, खेलना, लिखना इत्यादि। इस टेंस के किसी भी
वाक्य में Verb के ing वाले रूप (V4) का प्रयोग होता है। और was/were का प्रयोग सहायक क्रिया के रूप में किया जाता है। वाक्य में Subject के बाद पहले सहायक क्रिया और उसके बाद मुख्य क्रिया आती है। नीचे दिए गए
वाक्यों की संरचना को समझे।
- The children were playing cricket in the park.
- Rohit was writing a poem.
- He was eating an apple then.
Object (कर्म) किसे कहते हैं?
किसी भी वाक्य में दी गई क्रिया
का प्रभाव या असर जिस पर पड़ता है उस को Object (कर्म) कहते हैं। जैसे:
- शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहा था।
- लड़के कबड्डी खेल रहे थे।
- वह अंग्रेजी सीख रहा था।
- वह आप की मदद कर रही थी।
यहाँ पर ‘बच्चे, कबड्डी,
अंग्रेजी और आप’ Object (कर्म) है। क्योंकी पढ़ने, खेलने, सीखने और मदद करने का
प्रभाव इन्हीं पर पड़ रहा है।
Other words (अन्य शब्द) में क्या आता हैं?
किसी भी वाक्य में Other
words (अन्य शब्द) वे है जो क्रिया का तरीका, क्रिया का स्थान और
क्रिया का समय बताते हैं। जैसे:
- वह शान से नाच रही थी।
- बच्चे बाग में खेल रहे थे।
- में उस वक्त होमवर्क कर रहा था।
यहाँ पर ‘शान से, बाग और उस वक्त’ वाक्य
में Other words (अन्य शब्द) हैं। क्योंकी वे क्रिया का तरीका, स्थान और समय बताते हैं।
नीचे दिए गए उदाहरण में Subject, Verb, Object और Other words की वाक्य में position को ध्यान से समझे।
लड़के मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे।
The boys
were playing cricket on the ground.
Helping
Verb के नियम
पास्ट कंटीन्यूअस टेंस में Helping verb (सहायक क्रिया) के रूप में was,
were का प्रयोग किया जाता है।
We, You, They और plural
subject के साथ were का प्रयोग किया
जाता है।
I, He, She, It और singular subject के साथ was का प्रयोग किया जाता है।
Main
Verb के नियम
हमने यह सीख लिया की Past Continuous Tense में मुख्य क्रिया के
V4 (Verb + ing) का
प्रयोग किया जाता है। लेकिन किसी भी Verb को ing लगाने के कुछ नियम है।
जिन verb का अंतिम अक्षर consonant हो और उस से ठीक पहले एक
ही vowel हो तो ing जोड़ते समय अंतिम
अक्षर को double करके ing जोड़ते है।
जैसे,
- sit – sitting
- hit – hitting
- begin – beginning
- put – putting
Note: जिन verb का अंतिम अक्षर consonant हो और उस से ठीक पहले एक ही vowel हो, परंतु अंतिम
अक्षर W, X या Y हो तो
अंतिम अक्षर को double नहीं किया जाता। जैसे,
- play – playing
- draw – drawing
- fix – Fixing
यदि verb के अंत में consonant हो और उससे ठीक पहले एक से
ज्यादा vowel हो तो verb के अंत में सीधा ing जोड़ते हैं। जैसे,
- read – reading
- join – joining
- cheat – cheating
जिन verb का अंतिम अक्षर ‘e’ हो तो उस ‘e’ को हटाकर ing जोड़ते हैं। जैसे,
- take = taking
- give – giving
- write – writing
यदि verb के अंत में ‘ee’ हो तो उन्हें नहीं हटाया जाता।
सिर्फ ing जोड़ा जाता है। जैसे,
- see – seeing
- flee - fleeing
जिन verb के अंत में ‘ie’ हो तो ‘ie’ की जगह ‘y’ लिखकर ing जोड़ते
हैं। जैसे,
- die – dying
- lie – lying
- tie – tying
जिन verb के अंत में ‘L’ हो और उससे पहले सिर्फ एक vowel हो तो ‘L’ को double करके ing लगाते
है। जैसे,
- travel – travelling
- quarrel – quarrelling
Note: जिन verb का अंतिम अक्षर ‘L’ हो और उस से ठीक पहले एक से ज्यादा vowel हो तो ‘L’ को double नहीं किया जाता। जैसे,
- boil – boiling
- steal – stealing
अगर आखरी दो अक्षर ‘LL’ हो तो सिर्फ ing जोड़ते है।
- call – calling
- sell - selling
कुछ verbs rules को follow नहीं करते। आपको उन्हें याद करना
पड़ेगा।
- be - being
- offer - offering
- dye - dyeing
- open - opening
- enter - entering
- happen - happening
- suffer – suffering
Affirmative Sentences of Past Continuous Tense in Hindi - (सकारात्मक वाक्य)
Structure:
Subject + was/were + Verb
(ing) +
Object + Other words
Examples:
1. I was watching
TV then.
मैं उस वक्त टीवी देख रहा था।
2. Children were
playing in the park when I saw them.
जब मैंने बच्चों को देखा तब वे पार्क में खेल रहे थे।
3. We were working
on a new case those days.
हम उन दिनों एक नए केस पर काम कर रहे थे।
4. She was drawing
a picture then.
वह इस वक्त चित्र बना रही थी।
5. He was driving
car at that time.
वह इस वक्त गाड़ी चला रहा था।
6. They were going
on a picnic.
वे पिकनिक पर जा रहे थे।
7. The dog was
barking at me.
कुत्ता मुझ पे भोंक रहा था।
8. The cat was
chasing the rat.
बिल्ली चूहे का पीछा कर रही थी।
9. My friends were
flying kites.
मेरे दोस्त पतंग उड़ा रहे थे।
10. I was reading a
novel when you came to my house.
जब तुम मेरे घर पर आए तब में नॉवेल पढ़ रहा था।
11. We were
learning tense when the teacher arrived.
जब शिक्षक आए तब हम काल सीख रहे थे।
12. They were
playing cricket at 5 pm.
वे शाम के 5:00 बजे क्रिकेट खेल रहे थे।
13. I was reading a story-book yesterday night.
में कल
रात को कहानी की किताब पढ़ रहा था।
14. Rahul was playing the violine when Anjali came.
जब अंजली
आई तब राहुल वायोलिन बजा रहा था।
15. He was studying for his exam.
वह अपनी
परीक्षा के लिए अभ्यास कर रहा था।
16. The dogs were barking yesterday night.
कल रात
को कुत्ते भोंक रहे थे।
17. The kids were playing in the park.
बच्चे
पार्क में खेल रहे थे।
18. The flowers were blooming everywhere.
हर जगह
फूल खिल रहे थे।
19. The sun was shining in the sky.
सूरज
आसमान में चमक रहा था।
20. The birds were chirping.
पक्षी
चहक रहे थे।
21. Cold wind was blowing outside.
बाहर
ठंडा पवन चल रहा था।
22. The water was flowing in the stream.
झरने में
पानी बह रहा था।
23. I was drawing a picture at 9 am last Sunday.
में पिछले रविवार को सुबह 9:00 बजे चित्र बना रहा था।
Negative Sentences of Past Continuous Tense in Hindi (नकारात्मक वाक्य)
Structure:
Subject + was/were +
not + verb (ing)
+ object
Examples:
1. We were not playing
chess at that time.
हम उस वक्त चेस नहीं खेल रहे थे।
2. They were not
watching the movie then.
वे उस वक्त फिल्म नहीं देख रहे थे।
3. I was not
reading when you came.
जब तुम आए तब में पढ़ नहीं रहा था।
4. We were
not writing our homework at 5:00 pm.
हम शाम पाँच बजे हमारा गृहकार्य नहीं लिख रहे थे।
5. She was
not cooking when I reached home.
जब मैं
घर पहुंचा तब वह खाना नहीं पका रही थी।
6. You were
not working at late night.
तुम देर रात तक काम नहीं कर रहे थे।
7. It was
not raining then.
उस वक्त बारिश
नहीं हो रही थी।
8. The children were not playing in the garden.
बच्चे
बागीचे में नहीं खेल रहे थे।
9. Rahul was
not learning Music.
राहुल संगीत नहीं सीख रहा था।
10. Shweta was
not sleeping at 2:00 pm.
श्वेता दो बजे सो नहीं रहीं थी।
Interrogative Sentences of Past Continuous Tense in Hindi (प्रश्नवाचक वाक्य)
Yes/No
Type Question:
Structure:
was/were +
subject + verb (ing)
+ object
Examples:
1. Were you doing
your homework at 9:00 pm?
क्या तुम 9:00 बजे अपना गृहकार्य कर रहे थे?
2. Were you
reading an article when I arrived?
जब मैं आया तब क्या तुम कोई आर्टिकल पढ़ रहे थे?
3. Was she
cooking when you entered home?
जब तुमने
घर में प्रवेश किया तब क्या वह खाना पका रही थी?
4. Was he working
on his project all night?
क्या वह
सारी रात अपने प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था?
5. Was it
raining when you left the house?
क्या,
तुम घर से निकले तब, बारिश हो रही थी?
6. Was he
wearing a blue shirt when you saw him?
जब आपने
उसे देखा तब क्या उसने ब्लू शर्ट पहन रखा था?
7. Was she writing
an email during the meeting?
क्या वह
मीटिंग के दौरान ईमेल लिख रही थी?
8. Were you
waiting for the bus at that time?
क्या तुम
उस वक्त बस का इंतज़ार कर रहे थे?
9. Were
they working until late?
क्या वे
देर तक काम कर रहे थे?
10. Were you
reading a book when I called you?
जब मैंने तुम्हें बुलाया तब क्या तुम किताब पढ़ रहे थे?
Wh-Question
Type Question:
Examples:
1. What were you
doing when I called you?
जब मैंने
तुम्हें बुलाया तब तुम क्या कर रहे थे?
2. Where were they
going at that time?
वे उस वक्त कहाँ जा रहे थे?
3. Why were you
laughing so hard?
तुम उतना जोर जोर से क्यू हंस रहे थे?
4. What were they
discussing during the meeting?
वे
मीटिंग के दौरान क्या बात कर रहे थे?
5. What
were you wearing at the party?
तुमने पार्टी में क्या पहन रखा था?
6. Where were you going when I saw
you?
जब मैंने तुम्हें देखा तब तुम कहाँ जा रहे थे?
7. Why was she crying?
वह क्यों रो रही थी?
8. What were
you doing there?
तुम वहाँ
क्या कर रहे थे?
9. Who was
standing behind you?
आपके
पीछे कौन खड़ा था?
10. Why were
you telling lies?
तुम जूठ क्यों बोल रहे थे?
Negative Interrogative Sentences of Past Continuous Tense in Hindi (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)
Examples:
1. Why were
you not reading?
तुम
क्यों पढ़ नहीं रहे थे?
2. Weren’t
they playing cricket at that time?
क्या वे
उस वक्त क्रिकेट नहीं खेल रहे थे?
3. Why were
you not telling the truth?
तुम सच
क्यों नहीं बोल रहे थे?
4. Why were
you not talking to her?
तुम उससे
बात क्यों नहीं कर रहे थे?
5. Was it
not raining at 4:00 o’clock?
क्या 4:00 बजे बारिश नहीं हो रही थी?
Past Continuous Tense का प्रयोग कब करते हैं?
इस टेंस का प्रयोग किसी ऐसी
क्रिया को बताने के लिए किया जाता है जो भूतकाल में किसी विशेष वक्त पर जारी थी। जैसे
–
1. छात्र उस वक्त कविता लिख रहे थे।
The students were writing poem
at that time.
2. वह 8:00 बजे कमरा साफ कर रही थी।
She was cleaning the room at
8:00 o’clock.
3. जब मेरे पापा घर पर आए तब हम टीवी देख रहे थे।
When my father came to house,
we were watching TV.
4. रोहित तब सो रहा था।
Rohit was sleeping then.
Past
Continuous Tense - पास्ट कंटीन्यूअस टेंस का प्रयोग अतीत में साथ साथ
चल रही दो क्रियाओं को इंगित करने के लिए भी किया जाता है।
1. जब मैं उपन्यास पढ़ रहा था तब मेरा भाई चित्र बना रहा था।
When I was reading a novel, my brother was drawing a
picture.
2. उस वक्त मम्मी खाना पका रही थी और पापा अखबार पढ़ रहे थे।
At that time, mother was
cooking and father was reading newspapers.
Read Also:
Past Continuous Tense Examples in Hindi
1. She was talking on the phone.
वह फोन
पर बात कर रही थी।
2. She was cooking in the kitchen.
वह किचन
में खाना पका रही थी।
3. They were exercising at the gym.
वे जिम
में व्यायाम कर रहे थे।
4. The birds were singing in the trees.
पक्षी
पेड़ों में गा रहे थे।
5. The cow was sitting under the tree.
गाय पेड़
के नीचे बैठी थी।
6. The snow was falling from the sky.
आसमान से
बर्फ गिर रही थी।
7. The ice was melting in the sun.
बर्फ धूप
में पिगल रही थी।
8. You were typing on your computer.
तुम
कंप्यूटर पर टाइपिंग कर रहे थे।
9. He was watching video on the phone.
वह फोन
पर वीडियो देख रहा था।
10. They were listening to music.
वे संगीत सुन रहे थे।
Some More Past Continuous Tense Sentences in Hindi
1.
हम अपने
पिकनिक की योजना बना रहे थे।
2.
बच्चा रो
रहा था।
3.
डॉक्टर
मरीज की जांच कर रहा था।
4.
शिक्षक
पेपर चेक कर रहा थे।
5.
में
टेकसी का इंतज़ार कर रहा था।
6.
कबीर
गाड़ी चला रहा था।
7.
वह अपनी
बाइक चला रहा था।
8.
वे तालाब
में तैर रहे थे।
9.
हम
वॉलीबॉल खेल रहे थे।
10. दूध उबल रहा था।
11. आकाश में चाँद चमक रहा था।
12. हम एक नए प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे थे।
13. वह अपना गृहकार्य कर रही थी।
14. हम परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
15. समुद्र में नावें तैर रही थीं।
English
Translation
1.
We were
planning our picnic.
2.
The baby
was crying.
3.
The
doctor was examining the patient.
4.
The
teacher was checking the papers.
5.
I was
waiting for a taxi.
6.
Kabir was
driving the car.
7.
He was
riding his bike.
8.
They were
swimming in the pond.
9.
We were
playing volleyball.
10. The milk was
boiling.
11. The moon was
shining brightly in the sky.
12. We were working
on a new project.
13. She was doing
her homework.
14. We were
preparing for the exam.
15.
The
boats were sailing on the ocean.
Past Continuous Tense Exercise in Hindi
नीचे दिए गए वाक्यों को अंग्रेजी में Translate कीजिए।
1.
वह चेस
खेल रहा था।
2.
वह
व्यायाम कर रही थी।
3.
बच्चा
पालने में सो रहा था।
4.
गायें
घास के मैदान में चार रही थीं।
5.
मैं तब
नाश्ता नहीं कर रहा था।
6.
बच्चे
ब्रश कर रहे थे।
7.
माली लॉन
की घास काट रहा था।
8.
महिला
कपड़े धो रही थी।
9.
क्या तुम
पत्र लिख रहे थे?
10. बच्चे उस वक्त चित्र नहीं बना रहे थे।
11. बच्चे मिट्टी से खेल रहे थे।
12. क्या वह फोटो खींच रहा था?
13. माँ केक बना रही थी।
14. ज्वालामुखी फूट रहा था।
15. मैं मेरे दोस्त का इंतजार नहीं कर रहा था।
Answers:
1.
He was
playing chess.
2.
She was
doing exercise.
3.
The baby
was sleeping in the cradle.
4.
The cows
were grazing in the meadow.
5.
I was not
having breakfast then.
6.
The
children were brushing their teeth.
7.
The
gardener was mowing the lawn.
8.
The woman
was washing the clothes.
9.
I was
writing a letter.
10. The kids were painting
pictures at that time.
11. The children were
not playing with clay.
12. Was he taking a
photograph?
13. My mother was
making a cake.
14. The volcano was
erupting.
15.
I was
not waiting for my friend.
FAQ on Past Continuous Tense in Hindi
1. Past Continuous
Tense को हिंदी में क्या कहते हैं?
Past Continuous
Tense को हिन्दी में अपूर्ण भूतकाल काल कहते हैं।
2. Past Continuous
Tense की पहचान क्या है?
Past Continuous
Tense के हिंदी वाक्यों के अंत में ‘रहा था, रहे थे, रही थी’ आदि शब्दों का प्रयोग
होता है। जैसे कि:
मैं किताब पढ़ रहा था।
हम उस वक्त बातें कर रहे थे।
3. Past Continuous
Tense कैसे बनाते हैं?
Subject + was/were + Verb
(ing) + Object + Other words
वाक्य में सब से पहले Subject लिखा जाता है।
उसके बाद was/were लिखा जाता है।
और फिर मुख्य क्रिया का V4 (verb + ing) लिखा जाता है।
और अंत में अन्य शब्द लिखे जाते हैं।
4. Past Continuous
Tense में main verb की कौनसी Form का प्रयोग होता है?
Past Continuous
Tense में main verb की First
Form + ing का प्रयोग होता है।
5. Past
Indefinite Tense में कौनसे Helping verb का प्रयोग होता है?
Past Continuous Tense में was और were का प्रयोग Helping verb (सहायक क्रिया) के रूप में होता है।
मुझे उम्मीद है मेरी इस पोस्ट Past Continuous Tense in Hindi – पास्ट कंटीन्यूअस टेंस से आपको अंग्रेज़ी सिखने में मदद मिलेगी। अगर आपको कोई प्रश्न हो तो कमेंट में ज़रूर पूछियेगा।
Read Also:
100 sentences of Present Indefinite Tense
Present Continuous Tense Examples
Present Perfect Tense Examples
Present Indefinite Tense Exercise
Past Indefinite Tense Exercise
0 Comments
Post a Comment